29 Mar 2024, 07:05:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने दिखाए पुराने तेवर - 5 गेंदों पर लगातार जड़े 5 छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:40AM | Updated Date: Mar 7 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर थे। लेकिन धोनी ने अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है। धोनी जल्‍द ही अब आईपीएल में नजर आएंगे। क्रिकेट वेबसाइट स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने नेट प्रैक्टिस करते हुए धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है। स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने धोनी की एक वीडियो ट्वीट की है जोकि काफी वायरल हो रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और उन्होंने प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है. धोनी ने एम ए चिदंबरम में नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
 
38 साल के धोनी ने नेट प्रैक्टिस में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के मारे। सामने से कोई गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा था या फिर बॉलिंग मशीन से गेंद फेंकी जा रही है इस बात का पता नहीं चल रहा लेकिन धोनी की बल्लेबाजी कमाल की नजर आ रही है। धोनी को मैदान पर देखने वालों के लिए ये वीडियो किसी बेस्ट मूमेंट से कम नहीं है तभी फैंस इसको जबरदस्त वायरल कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »