29 Mar 2024, 12:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL पर कोरोना का असर नहीं लेकिन सावधानी बरतेंगे : गांगुली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 5:33PM | Updated Date: Mar 6 2020 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने विश्व के कई देशों में फैल चुके घातक कोरोना वायरस के 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल पर किसी तरह के खतरे को नकारते हुए कहा है कि आईपीएल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा लेकिन तमाम तरह की सावधानी बरती जायेगी।

कोरोना वायरस चीन से शुरू होकर दुनिया के कई देशों में फैल चुका है और इसे लेकर इस साल होने वाला टोक्यो ओलंपिक भी खतरे में पड़ा हुआ है। फिलहाल सभी नजरें 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल पर हैं जिसमें भारतीय और अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भाग लेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत मुंबई में 29 मार्च को गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ होगी। 

कोरोना ने भारत में भी अपने पांव पसार लिये हैं और देश में इसके मरीजों की संख्या 30 से अधिक पहुंच चुकी है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस जानलेवा बीमारी के कारण 3300 से ज्यादा लोग मर चुके है और 85 देशों में लगभग एक लाख इस वायरस की चपेट में है। आईपीएल के संदर्भ में पूछे जाने पर गांगुली ने क्रिकइंफो से कहा,‘‘आईपीएल तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और बोर्ड इसके सुचारु आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। इसमें खिलाड़ियों से कहा जाएगा कि वे जहां तक संभव हो सके शारीरिक संपर्क से बचे और प्रशंसकों से हाथ न मिलायें क्योंकि यह बीमारी संक्रामक है।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »