28 Mar 2024, 22:15:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरभजन सिंह ने शुरू की नई पारी, इस फिल्म में आएंगे नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 12:46AM | Updated Date: Mar 6 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व स्‍पीनर हरभजन सिंह क्रिकेट के बाद अब सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह एक तमिल फिल्म 'फ्रेंडशिप' होगी, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनकी हीरोइन के तौर पर श्रीलंका की समाचार एंकर लोसलिया मारियानेसान को चुना गया है। इसमें नई खबर ये है कि फिल्म को जे. सतीश कुमार के रूप में एक नया निर्माता भी मिल गया है। इससे पहले फिल्म को सिर्फ जेपीआर और स्टालिन मिलकर निर्मित कर रहे थे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जॉन पॉल राज और शाम सुन्दर को संयुक्त तौर पर दी गई है। सिनेमा का क्रिकेट से बहुत पुराना नाता रहा है। फिल्मों में बायोपिक के चलन से पहले भी कई फिल्मों में क्रिकेट को दर्शाया गया है।
 
आमिर खान की फिल्म 'लगान', शाहरुख खान की 'चमत्कार', सलमान खान की 'हम आपके हैं कौन', अक्षय कुमार की 'पटियाला हाउस', आदि ऐसी फिल्में हैं जिनमें किसी न किसी बहाने क्रिकेट को दिखाया गया है। जब बायोपिक का चलन आया तो, सुशांत सिंह राजपूत की 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', इमरान हाशमी की 'अजहर' आदि के साथ सचिन ने खुद अपनी एक डॉक्यूमेंट्री बनाकर पर्दे पर रिलीज की। इन सभी फिल्मों ने खूब नाम कमाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »