29 Mar 2024, 07:09:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा नहीं हुए फिट, तो इस दिग्‍गज को मिलेगा मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2020 12:34AM | Updated Date: Mar 5 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। न्‍यूजीलैंड दौरा खत्‍म कर अब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के साथ भिड़ेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 12 मार्च को, दूसरा 15 मार्च को और अंतिम मुकाबला 18 मार्च को खेलना है। भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज और उप कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हैं। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें टी-20 मैच में कप्तानी कर रहे थे। मैच के दौरान दौड़ते वक्त पैरों की मांस पेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके बाद वे मैदान छोड़ कर बाहर चले गए थे और उनकी जगह के एल राहुल ने कप्तानी संभाली थी।  जिसके बाद रोहित वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए और तभी से रोहित शर्मा आराम कर रहे हैं। रोहित अभी तक खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं, और उनकी कमी भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत खल रही है।
 
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि यदि रोहित शर्मा 12 मार्च को अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को मौका दिया जाना चाहिए। दोस्तों धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट मैच से दूर है ऐसे में उनको मौका मिल सकता है और धोनी दुबारा मैदान पर अपना जलवा दिखा सकते हैं। गांगुली ने यह भी कहा कि धोनी की तरह अन्य कोई विकेटकीपर कीपिंग भी नहीं कर पा रहा है, धोनी के टीम में आने से फिनिशर की समस्या भी खतम हो जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »