19 Apr 2024, 19:22:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के नए मुख्य चयनकर्ता का हुआ ऐलान, इसे मिली जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2020 12:21AM | Updated Date: Mar 5 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति में सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को शामिल किया है और ये दो नए सदस्य देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे के साथ चयन समिति में जुड़ेंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
मदन लाल, रूद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नायक की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने मुंबई ने बीसीसीआई मुख्यालय में बुधवार को अपनी बैठक कर इन दो नए सदस्यों को चुना। सीएसी ने साथ ही सुनील जोशी को सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की है। सीएसी एक साल बाद इन सदस्यों की समीक्षा करेगी और अपनी सिफारिशों को बीसीसीआई को देगी।दो नए सदस्य देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे के साथ चयन समिति में जुड़ेंगे जिनका कार्यकाल इस साल बाद में समाप्त हो रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »