29 Mar 2024, 16:16:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस बार IPL में बहुत खलेगी इन चार सुपरस्टारों की कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 12:16AM | Updated Date: Mar 4 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकइन्फो वेबसाइट के मुताबिक, 29 मार्च से इस प्रतिष्ठित लीग का 13वां एडिशन शुरू होगा। साथ ही इस साल होने वाले आईपीएल में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस बार आईपीएल में वीकेंड पर सिर्फ तीन मैच ही खेले जाएंगे जिसमें शनिवार को एक और रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। इस वजह से टूर्नामेंट एक हफ्ता लंबा चलेगा। आईपीएल-2020 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कई टीमों ने प्रैक्टिस का दौर भी शुरू कर दिया है। हालांकि, कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जो इस बार आईपीएल में अपनी टीम के लिए सभी मैच नहीं खेल पाएंगे।
 
बेन स्टोक्स
राजस्थान रॉयल्स ने 2018 में बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। तब से स्टोक्स इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, इंग्लैंड टीम की व्यस्तता के कारण इस आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। इंग्लैंड को अभी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इसके बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच भी सीरीज है। अगर ईसीबी स्टोक्स को रिलीज नहीं करता है तो मुमकिन है कि वे तीन-चार मैचों से बाहर रहें।
 
जोफ्रा आर्चर
बेन स्टोक्स की तरह जोफ्रा आर्चर भी इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा हैं। इस वजह से उन्हें भी ईसीबी शायद ही रिलीज करे। अगर आर्चर श्रीलंका और वेस्टइंडीज दोनों के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुने जाते हैं तो वे भी शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे।
 
जोस बटलर
जोस बटलर भी इंग्लैंड टीम के अभिन्न अंग हैं। लिहाजा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उनका चुना जाना भी लगभग तय है। बटलर भी कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। वे राजस्थान टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।
 
ग्लेन मैक्सवेल
आईपीएल में सिक्सर किंग माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल भी कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। मैक्सवेल कुछ समय पहले ही चोटिल हुए थे। हालांकि, वे पंजाब की टीम को ज्वाइन तो कर लेंगे लेकिन आशंका है कि पूरी फिटनेस हासिल करने में उन्हें वक्त लगे। ऐसा होता है तो मैक्सवेल भी शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »