18 Apr 2024, 23:22:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एलिसे पैरी महिला विश्वकप से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 5:24PM | Updated Date: Mar 3 2020 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसे पैरी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आईसीसी महिला विश्वकप से बाहर हो गयी हैं। पैरी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गयी थीं जिसके बाद वह मैदान से बाहर चली गयी थीं। पैरी के इस तरह टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण मेजबान ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को सोमवार को चार रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी।
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर पिप इंगे ने कहा,‘‘पैरी को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और उनकी चोट गंभीर है जिससे उनके मैच से बाहर रहने की संभावना है। हम फिलहाल सभी विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं और हम इस चोट से उबरने में पैरी की मदद कर रहे हैं। टीम के मुख्य कोच मैथ्यू मोट ने कहा, पैरी हमारी टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं और वह टीम में लंबे समय से हैं। टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण पड़ाव में उनके बाहर होने से हमें व्यक्तिगत तौर पर काफी निराशा है। हमें दुख है कि उनके पास टूर्नामेंट समाप्त करने का मौका नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »