18 Apr 2024, 19:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस बार इस नए लुक के साथ मैदान में उतरेंगे धोनी, देखें ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 12:05AM | Updated Date: Mar 3 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब धोनी जल्‍द ही क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं। धोनी हर बार की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इसी बीच धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पे सामने आया है।
 
जी हां जैसा की हम पहले भी देख चुके हैं कि धोनी हमेशा ही आईपीएल शुरू होने से पहले अपने लुक में बदलाव करते हैं, उन्होंने इस बार भी कुछ अलग करने की कोशिश की है। धोनी इस बार आईपीएल के 13वें संस्करण में घने मूछों वाले लुक में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी उनकी हेयरस्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। सपना ने अपने सोशल अकाउंट पर धोनी संग एक तस्वीर शेयर की है. उस तस्वीर में माही मोटी मूछों में नजर आ रहे हैं। सपना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मेरे दोस्त बहुत खुशी होगी तुम्हे आईपीएल में खेलते देखते हुए। जल्द ही हम चेन्नई को देखेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »