16 Apr 2024, 21:02:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की खराब फॉर्म पर चीफ सलेक्टर का बड़ा बयान, कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 12:00AM | Updated Date: Mar 3 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछली 21 पारियों (सभी फॉर्मेट) में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। वहीं, पिछली 10 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 204 रन ही निकले। कोहली ने आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में कोलकाता टेस्ट में लगाया था। इस शतक को लगाए तीन महीने से ज्यादा बीत चुके हैं। इस पारी में कोहली ने 136 रन बनाए थे।
 
टेस्ट सीरीज में तो हाल इतना बुरा रहा कि विराट चार पारियों में क्रम से 19, 2, 14 और 3 रन ही बना सके। इस प्रदर्शन के लिए विराट की काफी आलोचना हो रही है, लेकिन एमएसके प्रसाद ने कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम एक लेजेंड खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं। वह भी एक इंसान है। अगर वह किसी एक सीरीज में प्रदर्शन नहीं कर पाया, तो वह खराब खिलाड़ी नहीं हो गया है। वह एक लाजवाब खिलाड़ी है और जरुर अपनी फॉर्म को वापस पा लेगा। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे की वनडे सीरीज में सिर्फ 1 अर्धशतक बना पाए थे। वहीं टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »