26 Apr 2024, 04:06:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आउट होते ही बल्लेबाज के सिर से निकलने लगा धुआं, लोगों ने कहा - भूत...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2020 12:09AM | Updated Date: Mar 2 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर क्रिस लिन का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनके सिर से धुआं निकलता नजर आ रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे लिन का यह वीडियो शुक्रवार का है। 
 
पेशावर जालमी ने 12 ओवर में 133 रन बनाए थे। इसका पीछा करते हुए क्रिस लिन ने पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर अपना विकेट खोया। लिन ने गुस्से में अपनी कैप निकाली और पवेलियन जाने लगे। जैसे ही वह आग बढ़े अचानक उनके सिर से धुआं निकलने लगा जिसके देखकर सब हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ और लोग इससे जादू से लेकर भूत तक कहने लगे। कुछ फैंस ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे उनके साथ कोई भूत चल रहा है। वहीं कुछ ने कहा कि लिन पर किसी ने जादू किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »