रांची। विश्व कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब खेती में हाथ अजमा रहे हैं। बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘ऑर्गेनिक खेती’ की शुरुआत करते दिख रहे हैं। धोनी खेती शुरू करने से पहले पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो बीजे रोपण से पहले बुआई की जगह पर धूप जलाते हैं और नारियल तोड़ते हैं। धोनी ने इस पर कैप्शन देते हुए लिखा है कि रांची में 20 दिनों में खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है, पहली बार है कि इतना एक्साइटेड हूं।