28 Mar 2024, 18:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह का बड़ा खुलासा - मैं कैंसर से जूझ रहा था, तब पाकिस्तानी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:16PM | Updated Date: Feb 25 2020 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सिक्‍सर‍ किंग युवराज सिंह ने भारत की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के बाद ही कैंसर को लेकर खुलासा किया था। वहीं अब युवराज सिंह ने अपने कैंसर के इलाज के दौरान का अनुभव शेयर किया है। युवराज  ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के यूट्यूब चैनल पर बताया कि कैंसर के चलते खेल से दूर रहना किसी खिलाड़ी के लिए कितना मुश्किल अनुभव होता है। युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे अब भी याद है जब मैं इलाज के लिए अमेरिका में था। तब ट्विटर नया-नया था। मैंने अपने इलाज से संबंधित कुछ पोस्ट कीं तो पाकिस्तानी लोगों ने मेरे लिए खूब दुआएं भेजीं।
 
युवराज सिंह जब अपने करियर के चरम पर थे, तभी उन्हें कैंसर होने का पता चला। बावजूद इसके उन्होंने टीम इंडिया को साल 2011 का वर्ल्ड कप जितवाया। इतना ही नहीं, युवराज सिंह ने कभी हार न मानने का जज्बा दिखाया और कैंसर के बाद भी क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में कामयाब रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »