18 Apr 2024, 20:44:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मृति मंधाना बोलीं - इस हॉट अभिनेता के साथ करना चाहती हूं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:11PM | Updated Date: Feb 25 2020 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने क्रिकेट दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन से कुछ ही सालों में नाम कमा लिया है। क्रिकेट जगत में स्मृति मंधाना लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही हैं।  वहीं इस बीच स्मृति मंधाना ने क्रिकबज को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्‍होंने कई खुलासे किए हैं।
 
स्मृति मंधाना से कई सवाल पूछे गए थे जिसमें से एक बेहद खास सवाल के बारे में हम आप लोगों को बताने वाले हैं। स्मृति मंधाना ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू के दौरान अपने फेवरेट खिलाड़ी के बारे में बात की और फिर उन्होंने फेवरेट फिल्म के बारे में भी कहा कि उन्हें सोनू के टीटू की स्वीटी बार-बार देखना पसंद करते हैं। स्मृति मंधाना ने पसंदीदा क्रिकेटर के रूप में में धोनी का नाम लिया लेकिन जब उनसे उनके फेवरेट अभिनेता के बारे में पूछा गया तो स्मृति मंधाना ने कहा कि, उन्हें बॉलीवुड के बेहद हॉट एक्टर रितिक रोशन बहुत ज्यादा पसंद है। स्मृति मंधाना ने कहा कि वह रितिक रोशन के साथ डेट पर भी जाना चाहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »