29 Mar 2024, 16:12:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्राफी में सौराष्ट्र ने आंध्र पर कसा शिकंजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 7:29PM | Updated Date: Feb 22 2020 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओंगोल। कप्तान जयदेव उनादकट (42 रन पर चार विकेट) और धर्मेंद्र सिंह जडेजा (27 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सौराष्ट्र ने आंध्र को रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल के तीसरे दिन शनिवार को 136 रन पर ढेर करने के बाद अपनी स्थिति मजबूत कर ली। सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 419 रन बनाए थे जबकि आंध्र की टीम दो विकेट पर 40 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 136 रन पर सिमट गई। आंध्र के लिए ओपनर सीआर गणेश्वर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। सौराष्ट्र ने आंध्र से फॉलोऑन नहीं कराया और अपनी दूसरी पारी खेलने का फैसला किया। सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 93 रन बना लिए हैं और उसके पास कुल 376 रन की विशाल बढ़त हो गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »