20 Apr 2024, 14:31:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-अनुष्का ने इस कंपनी में किया 2.5 करोड़ रुपए का निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 4:43PM | Updated Date: Feb 21 2020 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक बीमा कंपनी में 2.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ये बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनी है, इसका नाम है 'डिजिट इंश्योरेंस'। इस कंपनी का मालिकाना हक कनाडा के अरबपति कारोबारी प्रेम वत्स के पास है। 'डिजिट इंश्योरेंस' ने इस साल 8.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर का फंड जुटाया था।
 
इस तरह इस तीन साल पुराने स्टार्ट अप की वैल्यू 87 करोड़ अमेरिकी डॉलर बताई गई थी। कंपनी की वैल्यू देखते हुए विराट और अनुष्का ने इस बीमा कंपनी में पैसा निवेश किया है। जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने 2 करोड़ रुपये और अनुष्का शर्मा ने 50 लाख रुपये लगाए हैं। जनवरी में कंपनी में ए91 पार्टनर्स, फैरिंग कैपिटल और टीवीएस कैपिटल ने निवेश किया. ये तीन साल पुरानी कंपनी की फंडिंग का दूसरा दौर था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »