29 Mar 2024, 00:20:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी को जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, धोनी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 2:32PM | Updated Date: Feb 21 2020 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से वापसी करने में असफल रहे हैं। कुछ समय पहले रवि शास्त्री ने एक बयान में कहा था कि अब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में तब ही वापसी कर सकते हैं जब आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार हो। धोनी के टीम से दूर होने के कारण टीम मैनेजमेंट को अभी भी एक विकेट कीपर की तलाश है। हालांकि विश्व कप के बाद टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकेटकीपिंग करने का मौका दिया लेकिन वह अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का विश्वास जीतने में नाकामयाब साबित हुए, हालांकि इसके बाद भी उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं।

रविवार को अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और वह पांचवीं बार विश्व विजेता बनने से चूक गया हालांकि इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बांग्लादेश की पारी का 17वां ओवर चल रहा था, इसी दौरान गेंद भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई के हाथों में थी और सहादत हुसैन बांग्लादेश की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज ने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वह क्रीज से थोड़ा बाहर आ गए और गेंद हुसैन के पैड से लगकर विकेट के पीछे मौजूद अंडर-19 टीम के विकेटकीपर ध्रुव जुरैल के हाथों में आ गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »