29 Mar 2024, 11:28:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुरेश रैना का खुलासा - इस एक्ट्रेस के देखता था बहुत सपने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:39PM | Updated Date: Feb 21 2020 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि सुरेश रैना ने हाल ही में खुलासा किया कि एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं जिन्होंने लंबे समय तक उनके दिल में राज किया। 
 
रैना ने 'जिंग गैम ऑन' शो में खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे  बहुत ज्यादा पसंद थी और वह कॉलेज के दिनों में उनके साथ डेट पर जाने के सपने देखते थे। सुरेश रैना को शो में सोनाली बेंद्रे का खास मैसेज भी सुनाया गया जिसे देखकर वह बहुत खुश हो गए। कुछ समय पहले सोनाली बेंद्रे कैंसर से लड़ती हुई नजर आई थी। उस समय भी रैना ने उन्हें एक खास मैसेज भेजा था। सोनाली बेंद्रे सरफरोश, हम साथ-साथ हैं, दिलजले जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
 
 रैना इस शो पर रैना ने  बताया कि उनकी चार साल की बेटी ग्रासिया उनकी जिंदगी में कितनी अहम हैं। रैना ने कहा, 'मेरी बेटी मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट हैं। उसके आने से हम सबकी जिंदगी बदल गई। वो छोटे लम्हें जो मैं उसके साथ बिताता हूं, बहुत कीमती हैं। वह मेरी ट्रेवल बडी हैं और जिम बडी भी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »