मुंबई। टीम इंडिया के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। और इस सपने को साकार करना चाहते हैं भारतीय मूल अमेरिकी कप्तान अंशुमन रथ। टीम इंडिया के लिए खेलने का जुनून इतना कि अपने देश की कप्तानी तक छोड़ दी। कप्तान अंशुमान रथ ने एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया। अब अंशुमान रथ भारत में खेलने की इच्छा व्यक्त कर रहा है, जिसके कारण वह अपने देश की कप्तानी छोड़ कर भारत आ गया, हालाँकि आपको बता दूं कि वह भारतीय मूल का खिलाड़ी है।
अंशुमान रथ का घर मूल रूप से भारत के ओडिशा के सत्यनगर में स्थित है, वह एक ओडिया परिवार के हैं। 1990 के दशक के अंत में, उनके पिता व्यवसाय के लिए भारत छोड़कर हांगकांग में बस गए। अंशुमान का जन्म 1997 में हांगकांग में हुआ था। बाएं हाथ के बल्लेबाज अंशुमान रथ ने 8 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ हांगकांग के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया। वह टीम के विकेटकीपर और कप्तान बने। लेकिन अब अंशुमान रथ भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहता है, जिसके कारण वह भारत भी आया है और अंशुमन ने नागपुर में किराए का घर भी लिया है।