29 Mar 2024, 12:28:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बंगलादेश से हारी भारतीय अंडर-23 टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 6:05PM | Updated Date: Nov 16 2019 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावर। भारतीय सीनियर टीम ने इंदौर में बंगलादेश की सीनियर टीम को पहले टेस्ट में जहां पारी और 130 रन से पीट दिया वहीं बंगलादेश की अंडर-23 टीम ने एमर्जिंग एशिया कप में भारत की अंडर-23 टीम को छह विकेट से हरा दिया। भारत की दो मैचों में यह पहली हार है जबकि बंगलादेश की लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम ने अरमान जाफर की 98 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 105 रन की शानदार पारी खेली। भारत ने 50 ओवर में 246 रन बनाये। अरूण जुयाल ने 37, सनवीर सिंह ने 26, विनायक गुप्ता ने 44 और रितिक शौकीन ने 16 रन का योगदान दिया।

जाफर पारी के 48वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुये। भारत के तीन बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके। बंगलादेश की ओर से सुमोन खान ने 64 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिये। बंगलादेश ने 42.1 ओवर में चार विकेट पर 250 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। सौम्य सरकार ने 68 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 73 रन और कप्तान नजीबुल हुसैन शंटो ने 88 गेंदों में 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 94 रन की मैच विजयी पारियां खेलीं। भारत इस हार के बाद अपने ग्रुप बी में तीसरे नंबर पर है और उसका आखिरी ग्रुप मैच सोमवार को हांगकांग से होना है। सेमीफाइनल में जाने के लिये भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को सात विकेट से हराया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »