19 Apr 2024, 18:15:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 4:20PM | Updated Date: Oct 10 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोट में क्रिकेट खेलने के विवाद में आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने बताया कि जिले के कोट गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर कल शाम को बृजेश शर्मा का अपने ही परिवार के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। परिवार के लोगों ने कल रात्रि में विवाद शांत करा दिया। आज सुबह फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें बृजेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आनंद शर्मा, रामहेत शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा, अभिषेक शर्मा और अवनीश शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »