25 Apr 2024, 05:19:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिताली राज ने रचा इतिहास - बनी दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:13AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में नई इबारात लिखी है। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तानी करने उतरी मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 20वां साल पूरा किया। मिताली पहली ऐसी महिला क्रिकटेर बन गईं हैं जिन्होंने इतने लंबे वक्त तक क्रिकेट खेला हो।
 
मिताली राज ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलने उतरने के साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मिताली सचिन तेंदुलकर के बाद भारत की तरफ से सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी बनी। वहीं ऐसा करने वाली दुनिया की एकमात्र महिला क्रिकेटर बनने का गौरव भी हासिल किया।
 
इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व
22 साल 91 दिन सचिन तेंदुलकर (भारत)
21 साल 184 दिन सनत जयसूर्या (श्रीलंका)
20 साल 272 दिन जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)
20 साल 105 दिन मिताली राज (भारत)
मिताली इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट मैच खेलने के मामले में भी महिलाओं में पहले क्रम पर हैं। वे 204 मैचों में 51.38 की औसत से 6731 रन बना चुकी हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (191), भारत की झूलन गोस्वामी (177), ऑस्ट्रेलिया की एलेक्स ब्लेकवैल (144) और इंग्लैंड की जैनी गन (144) इस मामले में उनके बाद क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे क्रम पर है। मिताली ने 10 टेस्ट मैचों में 51 की औसत से 663 रन बनाए है। वे 89 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 37.52 की औसत से 2364 रन बना चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »