29 Mar 2024, 18:10:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 11:33AM | Updated Date: Sep 30 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने संन्‍यास को लेकर सोशल मीडिया पर खूब छाए हैं। धोनी वर्ल्‍ड कप 2019 के खत्‍म होने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। धोनी ने खुद को दो सीरीज से अपने आप को दूर रखा है। अब हर कोई यह चाहता है कि धोनी आखिर कब क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। बताया गया है कि धोनी नवंबर तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि वो दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से टीम में वापसी करें।
 
हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि एमएस धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 350 वनडे मैचों में 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं, जिनमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। भारत के लिए 98 टी20 मैचों में उन्होंने 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं, इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 126।13 रहा है, जिनमें उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »