29 Mar 2024, 21:11:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद इस खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 3:59PM | Updated Date: Jul 16 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्‍लैंड ने 2019 का वर्ल्‍ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इंग्‍लैंड पहली बार वर्ल्‍ड कप की चैंपियन बनी। इस बीच लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जेड डर्नबैक ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिए यह यह ऐलान किया।
 
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डर्नबैक का अंतर्राष्ट्रीय करियर सीमित रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 24 एकदिवसीय मैच खेले। इसके अलावा डर्नबैक ने 34 टी-20 मैचों में भी इंग्लिश टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्‍होंने 31 एकदिवसीय विकेट और 39 टी20 विकेट अपने नाम किये। 33 वर्षीय डर्नबैक ने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच 2014 में खेला था।
 
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा- मुझे लगता है ये इस घोषणा के लिए अच्छा समय है। काफी सोच-विचार कर मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। कई सालों तक आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया लेकिन इंग्लैंड टीम अब आगे बढ़ने के लिए सही हाथों में है। अब मैं यहां से सरे के लिए खेलने पर फोकस कर रहा हूं। बता दें कि डर्नबैक सरे की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर हैं और यहां की टी-20 टीम के कप्तान भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »