19 Apr 2024, 08:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली रचेंगे बड़ा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 12:24PM | Updated Date: Jun 14 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला तो बारिश की वजह से रद्द हो गया लेकिन 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ ओल्डट्रेफिड में होने वाले मुकाबले को लेकर विराट कोहली काफी खूंखार नजर आ रहे हैं जबकि इस मुकाबले में तगडा बवाल मचाते मचाकर यह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट कोहली अगर 57 रन बना लेंगे तो उनके वनडे क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे हो जाएंगे, वह सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन जाएंगे, विराट कोहली मात्र 222 परियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। 
 
इससे पहले वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम था जिसने 276 पारियों में ये कारनामा दर्ज किया था। विराट कोहली के बारे में बता दें कि उन्होंने सबसे तेज आठ हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था उन्होंने मात्र 175 पारियों में ही यह वर्ल्डरिकॉर्ड बनाया था जबकि सबसे तेज नौ हजार रन बनाने का रिकॉर्ड ही कोहली के नाम हैं जिसमे इन्होने 194 पारियों में ये कारनामा किया था। वनडे करियर में अपने 10 हजार रन पुरे करने के लिए कोहली ने 205 पारिया खेली थी अब यह एक और इतिहास रचकर क्रिकेट के बाहुबली बन जायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »