24 Apr 2024, 17:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड जा सकते है ऋषभ पंत, BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे शिखर धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 9:25AM | Updated Date: Jun 12 2019 9:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विश्व कप से शिखर धवन के बाहर होने के बाद अब टीम में उनकी जगह लेने के लिए ऋषभ पंत को इंग्लैंड भेजा जा रहा है। शिखर धवन को अभी टीम से बाहर नहीं निकाला गया है। वह अभी भी इंग्लैंड में रहेंगे। लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम शिखर धवन की देखभाल करेगी।
 
ऋषभ पंत को कहा गया है कि वे जल्दी से जल्दी इंग्लैंड जाने के लिए तैयार हो जाए। लेकिन इस बारे में अभी तक बीसीसीआई ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। शिखर धवन 3 हफ्ते के भीतर ठीक हो सकते हैं।
 
बता दे कि भारतीय टीम में ऋषभ पंत का चयन ना होने से हर कोई हैरान रह गया था। पोंटिंग समेत कई महान क्रिकेटरों ने इस पर हैरानी जताई थी। लेकिन अब एक बार फिर से ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। बता दे कि 15 अप्रैल के दिन भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई थी। ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका मिला था। शिखर धवन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाना है। इसके बाद ही पंत को मौका मिलने की संभावना बनेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »