24 Apr 2024, 21:39:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी में आए मेहमानों ने ऐसे देखा IPL फाइनल - दूल्हा-दुल्हन को किया नजरअंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 11:12AM | Updated Date: May 14 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिवंडी। मुंबई इंडियंस ने रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में बाजी पलट एक रन से हरा आईपीएल के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी तरफ मुंबई के शादी समारोह में क्रिकेट मैच देखने के लिए बड़ा स्क्रीन लगाया गया था। 
 
इस दौरान शादी में पहुंचे मेहमान मैच का लाइव आनंद लेते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि शादी में मौजूद मेहमान मैच देखने में इतने व्यस्त है कि दूल्हा-दुल्हन को नजरअंदाज कर रहे है। ज्ञात हो कि चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था। चेन्नई के लिए आखिरी ओवर तक सब सही जा रहा था लेकिन शेन वाटसन (80) के रन आउट होने से बाजी पलट गई। बता दें कि आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। लसिथ मलिंगा ने इसी गेंद पर शार्दूल ठाकुर को पगबाधा आउट करा मुंबई के खाते में चौथा आईपीएल खिताब डाला। चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »