28 Mar 2024, 22:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंफोसिस के पूर्व सीओएफ को देने होंगे 12.17 करोड़ रु.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 10:48AM | Updated Date: Sep 19 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईटी कंपनी इंफोसिस को उसके पूर्व चीफ फाइनेंशियल आॅफिसर (सीओएफ) राजीव बंसल को 12.17 करोड़ रुपए देने का आदेश मिला है। इसके अतिरिक्त कंपनी को इस राशि पर ब्याज भी अदा करने होंगे। बंसल के पक्ष में यह आदेश आर्बिट्रेशन ट्राइब्यूनल ने दिया है। बता दें कि बंसल ही इस मामले को ट्राइब्यूनल के सामने लेकर गए थे।
 
बंसल ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने उन्हें 17.38 करोड़ रुपए की पूरी सेवरेंस राशि नहीं दी।  बंसल ने 2015 में इन्फोसिस को छोड़ दिया था और वह कंपनी छोड़ने के बाद 17.38 करोड़ रुपए के सेवरेंस पेमेंट की उम्मीद कर रहे थे। मगर कंपनी ने उन्हें केवल 5.2 करोड़ रुपये ही दिए और बाकी राशि यह कहते हुए रोक ली कि बंसल कुछ दायित्वों का पालन नहीं कर सके। इसके बाद बंसल इस मामले को आर्बिट्रेशन में ले गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »