24 Apr 2024, 21:12:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Xiaomi ने Jio से मिलाया हाथ, जानें क्या है इस साझेदारी का मकसद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2021 2:25PM | Updated Date: Nov 22 2021 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi India ने सोमवार को Reliance Jio के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसका मूल मकसद 5G ट्रायल के लिए Reliance Jio को Redmi डिवाइस उपलब्ध कराना है। साधारण शब्दों में कहें, तो आने वाले दिनों में Jio की तरफ से 5G ट्रायल रन Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन पर किया जाएगा। इससे Redmi Note 11T 5G को टेस्टिंग के जरिए अपनी 5G क्षमताओं को जांचने-परखने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी तरह Jio डिवाइस पर रियल-टाइम 5G टेस्टिंग को कर पाएगी और कमियों का पता लगाकर खुद को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर सकेगी। दोनों कंपनियां मिलकर 5G स्टैंडअलोन लैब ट्रायल करेंगी। जहां डिवाइस की हर तरह की कंडीशन पर जांच की जाएगी। जिससे यूजर्स के 5G एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाया जा सके।
 
Xiaomi की तरफ से कहा गया कि वो रियायंस जियो के साथ साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित है। Xiaomi की मानें, तो इस तरह की साझेदारी से स्मार्टफोन को फ्यूचर रेडी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही 5G टेक्नोलॉजी में भी इंप्रूवमेंट हो सकेगा। Reliance Jio के साथ मिलकर ट्रायल करने की योजना भारत के 5G इको-सिस्टम को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। साथ ही यूजर्स को हाई-क्वॉलिटी 5G एक्सपीरिएंस मिलेगा। Xiaomi India के सीओओ मुरलीकृष्णनन बी ने कहा कि Redmi Note 11T पूरी तरह से 5G क्षमताओं से लैस है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »