29 Mar 2024, 14:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

SBI ने जीता लोगों का दिल, आप भी कमाएं हर महीना मोटी रकम, करना होगा यह काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2021 4:09PM | Updated Date: Sep 23 2021 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोविड़  वायरस संक्रमण ने ऐस कहर बरपाया जिससे ना सिर्फ लोगों की जान गई, बल्कि बड़ा आर्थिक नुकसान भी भुगतना पड़ा है। कोरोना कर्फ्यू में कई कंपनियों में ताले लटकने से लाखों कर्मचारियों का रोजगार छिन गया है। केंद्र व राज्य सरकारें जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहीं है, लेकिन काम ना मिलने से पैसा की समस्या फिर भी बनी है। ऐसे में अगर आप भी पैसा कमाने के इच्छुक हैं तो यह खबर आपके बड़े ही काम की है। हम आपको ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे मोटा पैसा कमा सकते हैं। देश के सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आपको 60,000 रुपये महीने तक की कमाई करने का मौका दे रहा है। दरअसल आप एसबीआई की एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर बेहतर कमाई कर सकते हैं।
 
बैंक अपनी तरफ से कभी भी इस्तेमाल नहीं करता है। वो ATM के लिए फ्रेंचाइजी का इस्तेमाल करता है। फिर इन कंपनियों का ATM लागने का है। अगर आप फ्रेंचाइजी लेने में रुचि रखते हैं तो कम से कम आपके पास 50-80 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। दूसरे ATM एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होना जरूरी है। यह ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां लोगों को दूर से दिखाई दे। आपके पास ID Proof के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड या इलेक्ट्रिसिटी बिल होना जरूरी है। बैंक अकाउंट और पासबुक भी जरूरी है। फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर दना होगा। GST नंबर की भी जरूरत पड़ेगी।
 
SBI ATM की फ्रेंचाइजी कुछ कंपनियां मुहैया कराती है। उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आप Apply कर सकते हैं। भारत में ATM लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है। इसके लिए आप इन सभी कंपनियों की Website पर Online लॉगिन करके अपने ATM के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 
वहीं, इनमें टाटा इंडिकैश इनमें सबसे बड़ी और पुरानी कंपनी है। इसमें 2 लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट देने पर फ्रेंचाइजी मिल जाती है, जो कि रिफंडेबल है। इसके अलावा 3 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में जमा करने होंगे। स तरह से कुल 5 लाख रुपये देना होगा। अगर आमदनी की बात करें तो हर कैश ट्रांजैक्शन पर 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं। सालाना आधार पर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 33-50 प्रतिशत है। अगर ATM के जरिए हर दिन 250 ट्रांजैक्शन होते हैं, जिसमें 65 प्रतिशत कैश ट्रांजैक्शन और 35 प्रतिशत नॉन कैश ट्रांजैक्शन हो तो मंथली इनकम 45 हजार रुपये के करीब होगी। अगर हर दिन 500 ट्रांजैक्शन होने पर करीब 88-90 हजार का कमीशन होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »