20 Apr 2024, 00:22:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नेशनल हाईवे-53 को बनाया सैलून, बीच सड़क गड्ढों में बैठ की हजामत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2021 6:13PM | Updated Date: Sep 24 2021 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक पर गड्ढों और धूल से परेशान लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल हाईवे-53 पर पानी भरे गड्ढों के बीच बैठकर सैलून संचालकों ने लोगों की हजामत की। नेशनल हाईवे-53 की दुर्दशा के खिलाफ बीते गुरुवार को भिलाई में अनोखा प्रदर्शन कर शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। इसके तहत चंद्रा-मौर्या चौक पर गड्ढों के बीच बैठकर सेलून संचालकों ने दाढ़ी और बाल कटिंग की। साथ ही गीत गाकर लोगों को जागरूक भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान बैनर पोस्टर भी लगाए गए। इस प्रदर्शन का पूरे शहर में चर्चा रही।
 
भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रहे रिकेश सेन की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। इस माध्यम से सेलून संचालकों ने अपनी वर्तमान स्थिति को बताया कि गड्ढों के कारण उनका व्यवसाय चौपट हो गया है। इसलिए जल्द से जल्द फोरलेन सड़क के सर्विस लेन के गड्ढों को ठीक किया जाए। ताकि व्यवसाय ठीक चलने के साथ ही लोग दुर्घटनाओं से बच सकें।
 
भिलाई से रायपुर के बीच इन दिनों 5 फलाई ओवर का कार्य चल रहा है। इसलिए आए दिन लोगों को यातायात जाम की स्थिति का सामना करना पड रहा है। निमार्ण कार्य चलने से सर्विस लेन में बडे़ बडे़ गड्ढे हो गए हैं। जिस वजह से लोग आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। यही वजह है कि इस अनोखे प्रदर्शन को कर शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले बुधवार को पावर हाउस में गड्ढों के बीच महिलाओं ने रैम्प वॉक किया था। इसके पूर्व प्रशासन का ध्यान कई बार आकर्षित कराने के बावजूद जब कोई हल नही निकला तो शहर के जागरूक लोगों ने अनोखे प्रदर्शन कर आम जनता की आवाज बनकर शासन प्रशासन तक संदेश देने का प्रयास किया। उसी क्रम में भिलाई में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द सर्विस लेन को ठीक किया जाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »