24 Apr 2024, 13:24:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कलयुगी बेटे ने मां पर तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया, जानिए क्या थी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 6:12PM | Updated Date: Jul 20 2021 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने मां के ऊपर केरोसेन तेल छिड़कर आग लगा दी और फरार हो गया। जब तक पड़ोसी आते तब तक 55 वर्षीय महिला 90 फीसदी तक झुलस गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सूर्यकांत वर्मा नशे का आदि है और घटना के वक्त गांजा के अलावा प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन किया था। आरोपी के 3 साल की बेटी को उसकी दादी कृष्णा वर्मा ने सोमवार शाम को नहला दिया। आरोपी आया और जब उसे ये बात पता चली तो उसने बुजुर्ग को धकेल दिया।

फिर केरोसेन तेल छिड़ककर आग लगा दी और बहन-बेटी को कमरे में ले जाकर बाहर से कुंडी लगा दी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी आए और बुजुर्ग पर पानी फेंककर आग बुझा दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »