19 Apr 2024, 08:51:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिक्षा विभाग में एक सप्ताह में 700 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2021 9:50PM | Updated Date: Jun 4 2021 9:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने अभियान चलाकर केवल एक सप्ताह में 700 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई को आयोजित कैबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई तक के लिए शिथिल किए जाने का अनुमोदन किया गया था। जिसके बाद स्कूल शइक्षआ विभाग ने कोरोना काल में दिवंगत शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों के परिजनों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति दिलाने को सर्वाच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान की तरह इस कार्य को संचालित किया और केवल सात दिनों के भीतर ही राज्य के सभी 31 शिक्षा जिलों के 700 पात्र युवाओं को नियुक्ति आदेश प्रदान कर दिया गया।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »