25 Apr 2024, 23:23:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजापुर जिले में गोलीबारी से तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2021 7:47PM | Updated Date: May 17 2021 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस की गोलीबारी से आज तीन लोग मारे गए। बस्तर रेंज के आरईजी पी.सुंदरराज ने बताया कि तर्रेम थाना के अंतर्गत ग्राम सिरगेर में ज्वाईन फोर्स का नया कैंप खोल गया। पिछले तीन दिनों से 15 गांव के ग्रामीण इस कैंप का विरोध कर रहे थे, लेकिन रात में समझाईस के बाद ग्रामीण वापस लौट गए। आज अचानक ग्रामीण कैंप के विरोध में पुन: प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया इसी बीच ग्रामीणों के बीच छूपे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें तीन लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि तीन लोग ग्रामीण है या नक्सली इसकी अभी शिनाख्त की जा रही है। आसपास इलाके में सर्चिंग भी की जा रही है। इधर प्रदर्शनकारी ने बताया कि मारे गए तीन ग्रामीण हैं। पुलिस ने तीनों शव को बरामद कर शिनाख्त कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »