19 Apr 2024, 01:51:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिक्षक के घर से तेंदुए की खाल बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2021 4:02PM | Updated Date: Apr 16 2021 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पातररास गांव में एक शिक्षक के घर से वन विभाग की टीम ने तेंदुआ की खाल बरामद की है। वन विभाग के एसडीओ अशोक सोनवानी ने आज बताया कि कल मुखबिर से मिली थी कि जिले के पातररास में एक शिक्षक संतोष जायसवाल ने तेंदुए की खाल को अपने घर में छिपा रखा है और उसे बेचने की तैयारी में है। इसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी यहाँ भोगाम में प्राथमिक विद्यालय में वर्ग 03 का शिक्षक है। उसने साल भर पहले 25 हजार में तेंदुआ की खाल तस्करी के नियत से खरीदी थी। लेकिन उसे बेचने के लिए ग्राहक नहीं मिल रहे थे। शिक्षक ने इस खाल को जिस व्यक्ति से खरीदा था, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »