25 Apr 2024, 13:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जगदलपुर में कोरोना के चलते रात्रिकालीन लॉकडाउन अब लगेगा शाम 6 से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 3:18PM | Updated Date: Apr 10 2021 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जगदलपुर शहर में 10 अप्रैल से रात्रिकालिन लॉकडाउन शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में शहर की सभी दुकान, मॉल, चौपाटी, सिनेमा, हॉल, बाजार स्थल शाम 6 बजे बंद रहेंगे। यह आदेश 10 अप्रैल से प्रभावी होगा। पहले रात में 8 बजे के बाद रात्रिकालीन लॉकडाउन लगाया जा रहा था। बस्तर में फिलहाल कोरोना के मामले प्रदेश के अन्य शहरों से कम हैं। इसके बस्तर कलेक्टर ने एहतियातन लॉकडाउन के समय में परिवर्तन किया है। जिले के बस्तर, बकावंड, बास्तानार, तोकापाल और दरभा तहसील क्षेत्र के बाजारों में भी आदेश लागू रहेगा। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के हाट बाजार के भरने पर प्रतिबंध रहेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »