18 Apr 2024, 22:38:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूपेश ने असम के उद्योगपतियों को चाय और बांस उद्योग लगाने के लिए किया आमंत्रित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2021 6:39PM | Updated Date: Feb 8 2021 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में चाय और बांस उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया हैं। बघेल ने असम के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज जोरहाट में उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह आमंत्रण दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशेषताओं के साथ यहां चाय की खेती और बांस तथा लघु वनोपज आधारित उद्योगों की संभावनों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर चाय उत्पादकों के साथ साथ विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद थे।असम के उद्योगपतियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को हाथ से तैयार की गई विशेष चाय भी भेंट की।     

प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उद्योग हितैषी वातावरण है। राज्य में उद्योगों को नई सहुलियतें देने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा कर नई उद्योग नीति तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ में लघुवनोपज के साथ ही बागवानी फसलों के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने असम के उद्योगपतियों को चाय और बांस आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उन्हें हर संभव मदद सहायता और प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

उन्होने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य में अब फलों और बागवानी फसलें भी बड़े पैमाने में ली जाती है, इनके प्रसंस्करण उद्योगों की यहां विपुल संभवनाएं है।जशपुर जिले का मौसम चाय की खेती के लिए अनुकूल है, वहां के मौसम के अनुकूल वहां चाय के बागान को प्रोमोट किया जा रहा है।उन्होंने असम के उद्योगपतियों को चाय उद्योग की संभावनाओं की जानकारी दी और इन क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होने बताया कि वन क्षेत्रों में बांस का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन हो रहा है। वनवासियों को इन सबके माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। बांस शिल्प के क्षेत्र में भी यहां के उद्योगपति वेल्यू एडिशन कर उद्योग स्थापित कर सकते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »