29 Mar 2024, 00:25:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 1:02AM | Updated Date: Jan 5 2021 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि छुरा थाना क्षेत्र के निवासी जयप्रकाश अग्रवाल की पत्नी सुमन का अपने पड़ोसी देवराज उर्फ गोलू साहू से अवैध संबंध था। जयप्रकाश द्वारा अपत्तिजनक हालत में देख लिए जाने के चलते दोनों ने मिलकर 29 दिसंबर को उसकी हत्या कर दी। मृतक का शव कल बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »