25 Apr 2024, 18:27:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रमन ने लेमरू परियोजना को लेकर सिंहदेव के बयान को बताया हास्यापद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 6:13PM | Updated Date: Oct 16 2020 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने लेमरू हाथी परियोजना में सरगुजा के 39 गांवों को शामिल किए जाने को लेकर पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के विस्थापितों के बीच जाकर विरोध करने को हास्यास्पद करार दिया है।

डा.सिंह ने आज यहां कहा कि लेमरू परियोजना को राज्य मंत्रिमंडल में मंजूरी के बाद केन्द्र को मंजूरी के लिए भेजा गया है। सिंहदेव को मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव का विरोध करना चाहिए था, लेकिन उन्होने नही किया। इसके विपरीत विस्थापित होने वाले गांव वालों के बीच पहुंचकर उनके साथ खड़े होने, धरना एवं अनशन करने की बात करना हास्यापद है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सिंहदेव लेमरू परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सत्ता संघर्ष के चलते हमला कर रहे है, उन्होने कहा कि मैं सच नही जानता पर ऐसी चर्चा सुनाई पड़ती रहती है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए ढ़ाई-ढ़ाई साल की कोई बात की है या आश्वासन दिया है। अब समय जैसे जैसे नजदीक आयेंगा,बेचैनी तो जरूर बढ़ेगी, और संभव है कि हलचल ज्यादा बढ़े।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »