20 Apr 2024, 03:27:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2020 1:50PM | Updated Date: Jul 28 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के गुमनेर जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बीजापुर पुलिस अधिक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन ही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। तोयनार थाना अंतर्गत गुमनेर के जंगलों में पुलिस बल डीआरजी व नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों ने डीआरजी पार्टी को अपने ऊपर भारी पड़ता देख, नक्सली कैम्प छोड़ कर जंगलो का सहारा लेते हुए भाग खड़े हुए, मुठभेड़ स्थल से 03 टेंट, 10 नग पिट्ठू, 01नग कुकर बम, मेडिसिन, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई है। खबर लिखे जाने तक जवानों की मुठभेड़ स्थल में सर्चिंग जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »