25 Apr 2024, 18:28:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज के 36 कर्मचारी क्वारंटाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2020 2:57PM | Updated Date: Jul 27 2020 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के महिला सर्जिकल वार्ड में तैनात रही स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने वार्ड से जुडे डॉक्टर्स समेत 36 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं युवती से संर्पक इतिहास निकाला जा रहा है। सर्वे दल द्वारा युवती के आसपास के लोगों का सैम्पल भी जांच के लिए भेजा गया है।
 
शहर के संजय बाजार समेत रेलवे कॉलोनी और नयामुण्डा को कन्टेनमेटा जोन घोषित कर दिया गया है। यहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंध किया गया है। लगातार बढ़ते पॉजिटिव मरीजों के कारण बीते 13 जुलाई से शहर को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि 22 जुलाई को मेडिकल कॉलेज मेल सर्जिकल वार्ड में तैनात वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव  आने के उपरांत अन्य स्टाफ का सैम्पल जांच के लिए लिया गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »