19 Mar 2024, 12:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गरीब योजना में छत्तीसगढ़ का कोई जिला शामिल नही होना दुर्भाग्यपूर्ण : जोगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 3:09PM | Updated Date: Jun 19 2020 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी ने कल से शुरू होने वाली गरीब कल्याण रोजगार योजना में राज्य के किसी जिले को शामिल नही किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। जोगी ने आज सोशल मीडिया में जारी व्यक्त में कहा कि प्रदेश के लोकसभा एवं राज्यसभा के 16 सांसदों में 11 भाजपा और पांच  कांग्रेस के है और इनमे एक केन्द्र में तथा दूसरी राज्य में सत्ता में है फिर भी छत्तीसगढ़ में लाखों की संख्या में दूसरे प्रदेशों से लौटे गरीब प्रवासी मजदूरों की जीविका के लिए गरीब कल्यीण रोजगार योजना में राज्य के एक भी जिले को शामिल नही किया जाना बहुत ही दुखद है। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राज्य के सभी सांसदों से कल से देश के 116 जिलों में शुरू होने वाली इस योजना में राज्य का एक भी जिला शामिल नही किए जाने के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने की मांग की है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »