19 Mar 2024, 15:42:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया शिलान्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 2:39PM | Updated Date: Jun 19 2020 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया। नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण द्वारका के सेक्टर-13 में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इस सदन के निर्माण के लिए 43803 वर्गफीट भूमि 22 करोड़ 50 लाख रुपए में क्रय की गई है।नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मींटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू, सचिव लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »