23 Apr 2024, 22:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 36 अपराध दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 1:42PM | Updated Date: Mar 29 2020 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन, क्वारंटाईन उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 36 अपराध दर्ज किये हैं। राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में 2, गरियाबंद में 1, धमतरी में 1, बलौदाबाजार में 3, बेमेतरा में 1, बालोद में 3, बिलासपुर में 9, मुंगेली में 3, कोरबा में 1, जांजगीर-चाम्पा में 5, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 2, सरगुजा में 1 मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार  सूरजपुर में 1, बस्तर में 2, कांकेर में 1 अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »