29 Mar 2024, 12:26:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रशासनिक दबाव में किसानों से सहमति पत्र भरवाने का कौशिक ने लगाया आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 8:20PM | Updated Date: Feb 12 2020 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में प्रशासनिक दबाव के बीच किसानों को मजबूरन शपथ पत्र भरवा कर उनके धान के रकबे को घटाए जाने का आरोप लगाया है। कौशिक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है जिसकी वजह से प्रदेश के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो लाख एकड़ में करीब पैदा हुए 30 लाख क्विंटल धान की खरीदी नहीं हो पायी है।

अधिकारी जबरिया किसानों से रकबा घटाने के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवा रहे है।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में किसान अंतिम दिनों तक धान बेच सकता था लेकिन जिस तरह की उलझनें कांग्रेस की सरकार के समय में हैं इससे किसान आक्रोशित हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में किसान आंदोलनरत हैं। उनके आंदोलनों को सरकार दबाने में जुटी हुई है। जिस तरह से पूरे प्रदेश में किसानों के प्रति प्रदेश सरकार भय का वातावरण बना रही है, इससे स्पष्ट है कि धान खरीदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर्दा डाल कर केवल बचने की कोशिश कर रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »