28 Mar 2024, 21:25:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हर हाल में किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल दर से खरीदेंगे धान-बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 6:48PM | Updated Date: Nov 8 2019 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2500 रुपये समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कहा कि हमारी सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी चाहे जो भी परिस्थितियां निर्मित हों। बघेल आज प्रदेश के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्रीकोट में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य देना और 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदना अपराध नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल के दर से हर हाल में खरीदेगी। उन्होंने इसके लिए लोगों एवं किसानों से सहयोग एवं समर्थन का आग्रह किया है। उन्होंने सामरी विधानसभा क्षेत्र में 59 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यां का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सामरी विधानसभा के विधायक चिंतामणि महाराज की मांग पर मुख्यमंत्री ने चांदो को तहसील बनाने के साथ ही अन्य मांगो को बजट में शामिल करने की बात कही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »