20 Apr 2024, 19:48:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इस्पात फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद उग्र प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 7:48PM | Updated Date: Sep 10 2019 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में स्थित इस्पात फैक्ट्री में आज एक मजदूर की मौत के बाद वहां कार्यरत अन्य मजदूरों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उरला थाना क्षेत्र में एक इस्पात फैक्ट्री में सुबह काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर की मशीन में फंसने से मौत हो गई। मजदूर शिव कुशवाह मूलत: ग्राम जेठौरा जिला सीधी मध्यप्रदेश का रहने वाला था। वर्तमान में वो न्यू राजेन्द्रनगर उरला में रहता था। 

इस घटना के बाद वहां काम रहे अन्य मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर आकर कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने एवं मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मृतक मजदूर के परिजन भी शामिल थे। इधर घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचकर मजदूरों को समझाइश दी। इस दौरान कंपनी प्रबंधन द्वारा भी मृतक मजदूर के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि देने पर सहमति जतायी, जिसके बाद मजदूरों ने प्रदर्शन खत्म किया। इधर उरला पुलिस ने इस घटना में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »