18 Apr 2024, 17:28:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 2:32PM | Updated Date: May 26 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 जगदलपुर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बीती रात कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की धारदार हथियार से निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी।  हत्या का कारण पुलिस मुखबिरी का संदेह बताया जा रहा है।  वारदात के बाद से इलाके में दहशत फैल गयी है भैरमगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि यहां से करीब तीन किमी दूर ग्राम ठोठापारा में निवासरत सहदेव समरथ कल रात अपनी पत्नी रुकदई के साथ खाना खाने के बाद बैठा हुआ था,तभी सादे कपड़ों में 8-10 हथियारबंद नक्सली उसके घर आ धमके और सहदेव के ऊपर वार करने लगे।

डर के चलते जैसे ही सहदेव वहां से भागा, नक्सलियों ने दौड़ाते हुए घर के बाहर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और अंधेरे में जंगल में फरार हो गए। पुलिस मामले के हर पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।  नक्सलियों ने घटनास्थ पर कोई परचा नहीं छोड़ा है। सूत्रों का कहना है कि इससे पूर्व भी नक्सलियों ने सहदेव को मुखबिरी से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »