28 Mar 2024, 17:08:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता समेत पूरी डिटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2021 3:18PM | Updated Date: Sep 26 2021 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने खान निरीक्षक के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2021 है। पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2021 है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 
शैक्षणिक योग्यता -
 
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से खान एवं खान सर्वेक्षण में डिप्लोमा किया हो, या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भूगर्भ विज्ञान में स्नातक हों।
 
आयु सीमा -
 
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 7 जनवरी 2016 के अनुसार की जाएगी। वहीँ, रिजर्व कटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
 
आवेदन शुल्क -
 
सामान्य, OBC व MBC वर्ग के लिए - 750 रुपये
 
बिहार के SC व ST के लिए - 200 रुपये
 
राज्य के बाहर के सभी श्रेणियों के लिए - 750 रुपये
 
राज्य के स्थाई निवासी महिलाओं के लिए - 200 रुपये
 
चयन प्रक्रिया -
 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं, 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »