19 Apr 2024, 12:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब में सेना भर्ती रैलियां शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2020 5:29PM | Updated Date: Dec 7 2020 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। पंजाब और जम्मू कश्मीर क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय में जालंधर की देख-रेख एवं मार्गदर्शन में सेना भर्ती कार्यालय लुधियाना द्वारा एएस कॉलेज कलाल माजरा खन्ना में सैन्य भर्ती रैली का सोमवार को आयोजन किया गया। राज्य में 22 दिसम्बर 2020 तक चलने वाली इस रैली में लुधियाना, मोगा, रूपनगर एवं एस ए एस नगर (मोहाली) जनपदों  के युवक सेना में भर्ती होने के लिए आ रहे हैं।
 
सेना के प्रवक्ता द्वारा आज यहां जारी बयान कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण कुछ समय के लिए भर्ती प्रकिया रोक दी गई थी, जो अब पूरे ऐहतियात के साथ शुरू हो रही है। इस महामारी और सर्दी के मौसम को देखते हुये भर्ती की अवधि बढ़ायी गई है तथा प्रत्येक दिन सीमित संख्या में प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। 
 
सावधानी के तौर पर भीड़ से बचने के लिए भर्ती गेट दिन के 10 बजे तक खुले रहेंगे, ताकि अभ्यार्थी आसानी से भर्ती स्थल पर पहुंच जाएं। भर्ती स्थल में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की थर्मल सक्रीनिंग की जाएगी। सभी अभ्यर्थी अपनी तथा सह अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए फेस मास्क, हैंडवाश तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करेंगे। 
 
इस भर्ती रैली को क्रियान्वित करने में लुधियाना के जिला उपायुक्त वीरेंन्दर शर्मा और उनके सहयोगियों का तथा खन्ना के एसडीएम हरबंस और उनकी टीम का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्रशासन के सहयोग कि वजह से ही यह सैन्य भर्ती रैली शुरू हो पायी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »