24 Apr 2024, 12:21:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Good News: कोरोना संकट के बीच Paytm 1000 लोगों को दे रही जॉब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 1:27PM | Updated Date: Aug 27 2020 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना महामारी के कारण आम जनता का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीमारी के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा तो दूसरी ओर कई लोगों की जॉब चले गई। ऐसे में Fintech की दिग्गज कंपनी पेटीएम द्वारा 1000 लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया गया है। 
 
पेटीएम ने बुधवार को कहा कि वह 1,000 से अधिक लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया में है। ये नई भर्तियां देश में फाइनेंशियल व वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज समेत विभिन्न श्रेणियों में कारोबार का विस्तार करने के लिए की जा रही हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अगले कुछ महीनों में कंपनी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करेगी। इसमें इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट्स, वित्तीय विश्लेषकों के साथ-साथ अन्य टेक व नॉन-टेक भूमिकाएं शामिल हैं।
 
उसने कहा, पेटीएम और उसके समूह व्यवसाय जैसे कि उधार, बीमा, धन प्रबंधन और ऑफलाइन भुगतान परिचालन का विस्तार कर रहे हैं, जिससे अधिक तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों को लाने की आवश्यकता होगी। बयान में कहा गया कि टीम विस्तार अपनी विकास यात्रा को बढ़ावा देने के लिए नए वित्तीय सेवाओं और टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने में एक आवश्यक भूमिका निभाएगा। टेक और नॉन-टेक के अलावा दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में अपने परिचालन के लिए पदों को भरने के लिए और  वरिष्ठ नेतृत्व को बढ़ाने के लिए पेटीएम उपाध्यक्ष की भूमिकाओं में 50 से अधिक वरिष्ठ-स्तर के अधिकारियों को भी ला रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »